आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' पर काम हुआ शुरु- फिल्म संगीत की हो रही है तैयारी

By Staff

आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की टीम इन दिनों पंचगनी में आमिर खान के घर पर फिल्म के संगीत पर काम कर रही है। आमिर खान और संगीतकार प्रीतम के साथ, गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य और निर्देशक अद्वैत चंदन भी इस प्रक्रिया के दौरान उपस्थित थे। यह फिल्म 2020 दिसंबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान हैं।

आमिर खान जिस फिल्म से भी जुड़ते हैं, उसमें अपना 100 प्रतिशत लगा देते हैं। वह फिल्म की हर रचनात्मक विभाग का हिस्सा रहते हैं, चाहे वह संगीत हो या एडिटिंग। लिहाजा, लाल सिंह चड्ढा के लिए भी सुपरस्टार व्यक्तिगत रूप से प्रीतम के साथ फिल्म का संगीत देख रहे हैं।

Aamir Khan

संगीतकार प्रीतम अपने सोशल मीडिया पर लिखते है, 'लाल सिंह चड्ढा' के संगीत पर काम करने वाले लोगों के एक अद्भुत समूह के साथ खूबसूरत पंचगनी में कुछ दिन बिताए। यहां वापस आना और काम करना हमेशा प्रेरणादायक अनुभव होता है। #LaalSinghChaddha "

आमिर खान की आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक होगी। आमिर खान ने फिल्म पर बात करते हुए कहा, मैं इस फिल्म में पंजाबी किरदार अदा करूंगा। साथ ही मुझे 20 किलो वजन भी कम करना है। मैंने तैयारी शुरु कर दी है।

आमिर ने कहा, मुझे फॉरेस्ट गंप हमेशा से अच्छी फिल्म लगी है। यह पूरे परिवार के साथ बैठकर देखने वाली फिल्म है। फिलहाल हम फिल्म में मेरा लुक कैसा होगा, इस पर फोकस कर रहे हैं। हम सब इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X