अंदाज अपना अपना 2 में एक साथ नजर आयेंगे सलमान-आमिर, कहानी फाइनल, बड़ी खबर !

सलमान खान और आमिर खान एक बार फिर से 'अंदाज अपना अपना 2' में नजर आ सकते हैं। जी हां, कई दिनों से इसकी चर्चा शुरू है कि क्या आमिर- सलमान फिर से कॅामेडी जोड़ी के तौर पर स्क्रीन पर दिखाई देंगे। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार इस खबर पर जल्द मुहर लग सकती है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि अंदाज अपना अपना 2 की कहानी लगभग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म का 70 फीसदी सीन लिख दिया गया है। बाकी का काम तेजी से चल रहा है। सलमान कहानी को सुन चुके हैं। इस वजह से पहले से वह प्रोजेक्ट के लिए हामी भर चुके हैं।

Aamir Khan, Salman Khan

खबर ये भी है कि आमिर खान ने भी इसके लिए हामी भर दी है। इस फिल्म को लेकर कोई अनाउंसमेंट जल्द हो सकता है। दोनों के अपोजिट बतौर एक्ट्रेसे नए चेहरों को कास्ट किया जा सकता है।

इससे पहले रिपोर्ट सामने आयी थी कि वरुण धवन और रणवीर सिंह फिल्म में आमिर-सलमान की जगह ले सकते हैं। लेकिन कहानी को सुनने के बाद आमिर-सलमान ने अपनी दिलचस्पी दिखाई है। कहा जा रहा है कि दोनों इस फिल्म के निर्माण की भी जिम्मेदारी लेगें।

गौरतलब है कि अंदाज अपना अपना 1994 में रिलीज हुई थी। सलमान, आमिर के साथ रवीना टंडन, करिश्मा कपूर,शक्ति कपूर और परेश रावल ने अहम भूमिका निभाई। फिल्म फ्लॅाप रही थी।

लेकिन टीवी पर इसे जमकर टीआरपी मिली। जिसकी वजह से फिल्म पर दर्शकों का ध्यान बड़े पर्दे से अधिक गया है। अंदाज अपना अपना की तरह ऐसी एक नहीं बल्कि कई फिल्में हैं जो कि फ्लॅाप होने के बाद टीवी पर सुपरहिट हुई हैं...यहां देखिए

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X