आमिर खान और सैफ अली खान का तगड़ा धमाका- विक्रम वेदा रीमेक में साथ आएंगे नजर?
ऐसा काफी बार देखने को मिलता है जब दो सुपरस्टार्स एक साथ किसी फिल्म का हिस्सा बने हैं और दोनो लीड रोल में नजर आएं। इस तरह की लगभग ज्यादातर फिल्म का काफी धमाकेदार होती है और ज्यादा संख्या में लोगों को आकर्षित करती हैं। इस समय समय ऐसी ही एक खबर आ रही है जिसको जानकर आप खुश हो जाएंगे। पता चला है कि सुपरस्टार आमिर खान और सैफ अली खान एक साथ एक फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
बता दें कि ये फिल्म तमिल की शानदार फिल्म विक्रम वेदा की रीमेक साबित होने वाली है। इस फिल्म की बात करें तो इसमें विजय सेथुपति और आर माधवन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। साल 2017 में रिलीज हुई ये फिल्म तमिल की शानदार फिल्मों में से एक है।

इस बात की जानकारी एक एंटरटेनमेंट ट्रैकर रमेश बाला ने ट्वीट करते हुए दी है। उनका कहना है कि.. विक्रम वेदा रीमेक बन रही है जिसमें आमिर खान विजय सेथुपति और सैफ अली खान आर माधवन का किरदार निभाने वाले है।
इस फिल्म को पुष्कर गायत्री डायरेक्ट करेंगीं। उनका ये ट्वीट काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। बता दें कि ये एक पुलिस ऑफिसर और एक अपराधी की कहानी है। आप देखिए कुछ फिल्मों की लिस्ट जिसमें दो सुपरस्टार्स साथ आए और कमाल कर दिया...


Click it and Unblock the Notifications