लाल सिंह चड्ढा के कारण फंसी विक्रम वेधा रीमेक? आमिर खान और सैफ अली खान का तगड़ा धमाका!

सुपरस्टार आमिर खान की फिल्मों को लेकर मशहूर है कि वो साल दो साल सिर्फ एक बार नजर आते हैं और काफी तगड़ा धमाका करके जाते हैं। वो इस समय फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में चल हैं जिसकी शूटिंग इस समय रुकी हुई है। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते कुछ महीनों तक सबकुछ बंद रहा है लेकिन फिर छूट मिली तो खबर ये आई की आमिर खान इस फिल्म की शूटिंग तब शुरु करेंगे जब कोरोना का कहर पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।

इस फिल्म की शूटिंग लगभग आधी पूरी हो चुकी है और बाकि आने वाले समय में पूरी की जाएगी। लेकिन इस फिल्म के कारण आमिर खान की दूसरी फिल्म विक्रम वेधा के लटकने की पूरे चांस हैं। गौरतलब है कि आमिर खान एक बार में सिर्फ एक फिल्म शूट करते हैं और जब तक इस फिल्म की शूटिंग नहीं होगी तो वो दूसरी फिल्म नहीं शुरु करेंगे। आर माधवन की इस फिल्म को हिंदी में रीमेक किया जा रहा है जिसमें आमिर खान के साथ सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं।

पहला विश्व कप जीतने के 37 साल पूरे- रणवीर सिंह की 83 निर्माताओं ने टीम इंडिया को दी बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X