सैफ अली खान और आमिर खान एक साथ एक ही फिल्म में, नीरज पांडे करेंगे धमाका
फैन्स इस बात को सुनकर काफी खुश हो जाएंगे कि नीरज पांडे अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए सैफ अली खान और आमिर खान को अप्रोच कर चुके हैं। फिल्म में एक नहीं दो हीरो होंगे और इसलिए दोनों को ही फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि फिल्म की डीटेल्स फिलहाल बाहर नहीं आ पाई हैं।
इस समय आमिर खान जहां फॉरेस्ट गंप रीमेक लाल सिंह चड्ढा में व्यस्त हैं वहीं सैफ अली खान सेकरेड गेम्स के अलावा जवानी जानेमन और लाल कप्तान में व्यस्त हैं। लाल कप्तान में सैफ अली खान एक नागा साधु के किरदार में दिखाई देंगे।

सैफ अली खान और आमिर खान आखिरी बार फरहान अख्तर की दिल चाहता है में दिखाई दिए थे। दोनों की केमिस्ट्री इस फिल्म में शानदार थी। वहीं ऑफ स्क्रीन भी दोनों एक दूसरे के काम की तारीफ करते दिखाई दे जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications