जुनैद खान स्टारर 'महाराज' की सफलता का जश्न मनाएंगे आमिर खान और रीना दत्ता, करने जा रहे हैं ये काम!

aamir khan junaid khan maharaj

जुनैद खान ने फिल्म महाराज से बॉलीवुड में दमदार शुरुआत की है। एक्टर को उनकी इंप्रेस करने वाली परफॉर्मेंस के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। लोगों ने एक एक्टर के तौर पर उनको काफी सराहा है।

फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए जुनैद खान के माता-पिता, आमिर खान और रीना दत्ता, ने जुनैद की बॉलीवुड में एंट्री को मान्यता देते हुए आमिर खान प्रोडक्शंस के बांद्रा ऑफिस में एक छोटी सी सक्सेस पार्टी आयोजित करने का फैसला किया है।

एक सोर्स ने खुलासा करते हुए कहा है, "इस पार्टी में जुनैद के दोस्त और उनकी अगली कुछ फिल्मों के कास्ट और क्रू शामिल होंगे। उन्होंने अद्वैत चंदन निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें उनके साथ खुशी कपूर और प्रीतम प्यारे हैं।

उम्मीद है कि वे जल्द ही इस रोमांटिक कॉमेडी की शूटिंग पूरी कर लेंगे।" सफलता का जश्न एक निजी मामला होगा और इसमें करीबी फैमिली फ्रेंड्स शामिल होंगे। एक इन्वाइट किए गए गेस्ट ने शेयर करते हुए कहा है, "जुनैद ने अपनी प्रतिभा के दम पर डेब्यू करने का फैसला किया था।

रीना और आमिर ने उनके अपने तरीके से काम करने के फैसले का समर्थन किया। अब वे अपनी खुशी अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ साझा करना चाहते हैं।" बता दें कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​द्वारा निर्देशित महाराज नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है।

जुनैद खान के पास अब लगातार कई तरह के ऑफर्स आ रहे हैं। आने वाले वक्त में वो अलग अलग प्रोजेक्ट्स और किरदारों के साथ नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Read more about: aamir khan junaid khan maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X