..................... आमिर खान और लाल सिंह चड्ढा टीम ने लद्दाख में फैलाई गंदगी, लोगों ने वीडियो में दिखाया नजारा | Aamir Khan and Laal Singh Chaddha crew accused of littering at Ladakh during shoot, see video - Hindi Filmibeat

आमिर खान समेत 'लाल सिंह चड्ढा' टीम पर लद्दाख में गंदगी फैलाने का आरोप, वीडियो में दिखा नजारा, जताई नाराजगी

आमिर खान समेत फिल्म लाल सिंह चड्ढा की पूरी टीम इन दिनों लद्दाख में फिल्म की शूटिंग कर रही है। यहां फिल्म की आखिरी शेड्यूल चल रही है। 45 दिनों के शेड्यूल में वहां वॉर सीन्स की शूटिंग होनी है। कुछ ही दिनों पहले फिल्म के सेट से आमिर खान, नागा चैतन्य, किरण राव और निर्देशक अद्वेत चंदन की तस्वीर वायरल होती दिखी, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित थे।

वहीं अब ट्विटर पर एक यूजर ने लद्दाख से वीडियो शेयर करते हुए आमिर खान और फिल्म की पूरी क्रू पर शूटिंग लोकेशन पर गंदगी फैलाने का आरोप लगाया है। लिहाजा, सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म की टीम के प्रति नाराजगी जाहिर की है।

Laal Singh Chaddha shoot in Ladakh

यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लद्दाख के वाखा गांव का नजारा दिख रहा है, जहां फिल्म की शूटिंग हो रही है। वीडियो में गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण, प्लास्टिक की बॉटलें, कचरा और अन्य सामान इधर- उधर फेंका हुआ दिख रहा है।

वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा- "यह तोहफा है बॉलीवुड स्टार आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तरफ से लद्दाख के वाखा गांव वालों के लिए। आमिर खान सत्यमेव जयते में पर्यावरण को लेकर बड़ी-बड़ी बात करते हैं, लेकिन जब खुद की बारी आती है तो ऐसा करते हैं।"

लोग जता रहे हैं नाराजगी

लोग जता रहे हैं नाराजगी

जहां कुछ लोग आमिर खान और फिल्म की टीम पर नाराजगी जता रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है किफिल्म की शूटिंग अब भी वहां चल रही है और अगस्त के आखिर तक चलने वाली है। ऐसे में यह वीडियो भ्रामक है।

लाल सिंह चड्ढा

लाल सिंह चड्ढा

लाल सिंह चड्ढा के निर्देशक हैं अद्वेत चंदन, जिन्होंने 'सीक्रेट सुपरस्टार' डाइरेक्ट किया था। वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर हैं आमिर खान और वॉयोकॉम 18। इस फिल्म में आमिर खान तीन अलग अलग लुक में नजर आएंगे।

फैंस को है इंतजार

फैंस को है इंतजार

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद यह आमिर खान की अगली फिल्म है। लिहाजा, आमिर और उनके फैंस इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। ये पॉपुलर हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है।

आमिर ने कहा, मुझे फॉरेस्ट गंप हमेशा से अच्छी फिल्म लगी है। यह पूरे परिवार के साथ बैठकर देखने वाली फिल्म है। फिल्म का संगीत प्रीतम दे रहे हैं, जबकि गीतकार हैं अमिताभ भट्टाचार्य।

फॉरेस्ट गंप

फॉरेस्ट गंप

इस फिल्म की कहानी फॉरेस्ट गंप नामक किरदार के इर्द गिर्द घूमती है, जो दिमागी तौर पर भले ही पूरी तरह विकसित नहीं है। लेकिन उसने जीवन में कई मोड़ ऐसे आते हैं, जहां वह खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित कर आगे बढ़ता जाता है.. और एक एतिहासिक पुरूष बन जाता है।

फिल्म की कहानी तो बेहतरीन है ही.. लेकिन फॉरेस्ट गंप के किरदार में टॉम हैंक ने जो किया है, उसे मील का पत्थर माना जाता है।

रिलीज डेट

रिलीज डेट

'लाल सिंह चड्ढा' को पहले 2020 की क्रिसमस रिलीज़ के लिए निर्धारित किया गया था, अब इस फ़िल्म को 2021 की क्रिसमस में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म को सीधे एक साल आगे बढ़ा दिया गया है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है, जिसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरु होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X