तलाक के एलान के बाद वीडियो में साथ आए आमिर खान - किरण राव, हाथ पकड़कर किया एक वादा

आमिर खान और किरण राव ने 3 जुलाई को अपने अलगाव के एलान के बाद सबको चौंका दिया। उनके तलाक के एलान के बाद सोशल मीडिया पर जमकर उन्हें ट्रोल किया गया। किसी ने उनकी निजी ज़िंदगी पर टिप्पणी की तो किसी ने अफेयर की चर्चा पर। अब इस एलान के एक दिन बाद आमिर खान और किरण राव एक साथ आए हैं।

आमिर और किरण ने पानी फाउंडेशन की एक मीटिंग के दौरान, अपने एलान पर बात की और फैन्स को एक संदेश दिया। आमिर ने कहा - "हमारे बारे में कल आपने सुना होगा, पढ़ा होगा, हमारी अनाउंसमेंट आई थी। किरण जी और मेरी।"

आमिर ने फैन्स से कहा - "आप लोगों को दुख भी हुआ होगा, बहुत लोगों को अच्छा नहीं लगा होगा। लेकिन हम आपको बस ये बताना चाहते हैं कि हम दोनों बहुत खुश हैं और एक ही परिवार हैं। हमारे रिश्ते में बदलाव आया है लेकिन हम एक दूसरे के साथ ही हैं। पानी फाउंडेशन हमारे लिए हमारे बच्चे आज़ाद की तरह है। हम एक परिवार की तरह ही हैं। आप हमारे लिए दुआ करिएगा कि हम खुश हों।"

आमिर खान और किरण राव के तलाक के एलान के बाद सोशल मीडिया पर दिन भर, आमिर खान, किरण राव, आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता, आमिर खान की दंगल और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को - स्टार फातिमा सना शेख दिन भर ट्रेंड करते रहे।

3 जुलाई को तलाक का एलान

3 जुलाई को तलाक का एलान

आमिर खान और किरण राव ने 3 जुलाई को तलाक का एलान करते हुए कहा था कि वो दोनों ही इन 15 सालों में बेहतर होने की ओर साथ में बढ़े हैं और अब अपनी ज़िंदगी का सफर अलग अलग तय करना चाहते हैं। उन दोनों ने ही इन 15 सालों में ढेर सारी खुशियां इकट्ठा की हैं।

साथ में करेंगे आज़ाद की परवरिश

साथ में करेंगे आज़ाद की परवरिश

आमिर और किरण, भले ही पति - पत्नी के तौर पर अलग हो गए हों लेकिन उन दोनों ने ही ये तय किया कि वो अपने बेटे आज़ाद की परवरिश एक साथ एक टीम की तरह करेंगे और आज़ाद के माता पिता की तरह एक दूसरे का साथ हमेशा देते रहेंगे।

बरकरार है दोस्ती

बरकरार है दोस्ती

अपने सार्वजनिक बयान में आमिर खान और किरण राव ने ये भी साफ किया कि उनकी दोस्ती आज भी बरकरार है। वो केवल एक पति - पत्नी के तौर पर एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। लेकिन आगे भी साथ काम करते रहेंगे और अपने फाउंडेशन पानी को भी एक साथ ही आगे बढ़ाएंगे।

2001 में हुई थी मुलाकात

2001 में हुई थी मुलाकात

आमिर खान और किरण राव की मुलाकात, साल 2001 में हुई थी। किरण, आमिर खान की फिल्म लगान की असिस्टेंट डायरेक्टर थी। लेकिन उस दौरान, आमिर और किरण के बीच का रिश्ता बेहद प्रोफेशनल बताया जाता है।

रीना दत्ता से तलाक

रीना दत्ता से तलाक

इस बीच आमिर और किरण की फोन पर बातचीत हुई और आमिर खान को एहसास हुआ कि वो किरण के साथ खुश रहते हैं। 2002 में उन्होंने अपनी पत्नी रीना दत्ता को तलाक दे दिया और किरण को डेट करना शुरू किया।

1.5 साल रहे साथ

1.5 साल रहे साथ

आमिर खान और किरण राव ने 1.5 साल एक दूसरे को डेट किया और साथ ही रहते थे। इसके बाद दोनों ने साल 2005 में शादी की। उनकी शादी 15 साल तक टिकी। इस दौरान, दोनों एक दूसरे के साथ प्रोफेशनल तौर पर भी आगे बढ़ते दिखे।

कई फिल्मों में साथ किया काम

कई फिल्मों में साथ किया काम

आमिर खान और किरण राव ने कई फिल्मों में साथ काम किया है जिसमें पीपली लाईव, देल्ही बेली, दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार और अब आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी शामिल है। वहीं दोनों ने साथ में रूबरू रोशनी नाम की एक डॉक्यूमेंट्री पर भी काम किया।

पानी पर करते रहेंगे काम

पानी पर करते रहेंगे काम

आमिर खान और किरण राव ने मिलकर पानी नाम के एक NGO की शुरूआत की जो महाराष्ट्र के गांव में सूखे की स्थिति ना पैदा होने देने पर काम कर रहा है। आमिर और किरण ने वादा किया है कि वो इस फाउंडेशन के साथ मिलकर हमेशा काम करते रहेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X