आमिर खान - किरण राव के तलाक पर कंगना रनौत का रिएक्शन, 'क्यों शादी के लिए धर्म बदलना पड़ता है'

बीते शनिवार को सुपरस्टार आमिर खान और किरण राव के तलाक अनाउंसमेंट की खबरों ने फैंस को निराश कर दिया। इसके बाद एक चैट में दोनों ने साथ में आकर ये तक कहा कि हम लोगों के रिश्ते जरूर अलग हुए हैं लेकिन वह अभी भी साथ है। आमिर खान और किरण राव के तलाक के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पोस्ट लिखा।

इंस्टाग्राम पर कंगना रनौत ने एक समय था जब पंजाब में ज्यादा परिवार में एक बच्चा हिंदु और एक बच्चा सिख ट्रेंड लागू था।लेकिन इस तरह का ट्रेंड कभी भी हिंदू और मुस्लिम व सिख और मुस्लिम में नहीं देखने को मिला। आमिर खान सर के दूसरे पत्नी के साथ हुए तलाक के बाद ये महसूस हुआ कि अंतरधार्मिक विवाह में बच्चे क्यों हमेशा ही मुस्लिम बने रहते हैं।

Kangana Ranaut

कंगना आगे लिखती हैं, क्यों औरतें हिंदू नहीं बनी रहती। हमें अब समय के साथ ये भी बदलना चाहिए। ये बेहद पुरानी और बकवास प्रथा है। अगर एक साथ परिवार में सिख, राधास्वामी, नास्तिक, हिंदू व जैन सभी साथ में रह सकते हैं तो मुस्लिम क्यों नहीं। यह जानना चाहिए कि क्यों किसी को मुस्लिम से शादी करने के बाद धर्म बदलना पड़ता है।

सफर खत्म

सफर खत्म

3 जुलाई को आमिर खान और किरण राव ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करके बताया कि वह आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं। दोनों मिलकर बेटे आजाद की आगे परवरिश करते रहेंगे और प्रोजेक्ट्स पर भी पहले की तरह काम करते रहेंगे।

15 सालों का साथ

15 सालों का साथ

आमिर खान और किरण राव ने 28 दिसबंर 2005 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा आजाद है।

1 फोन कॉल से शुरू हुई थी प्रेमकहानी

1 फोन कॉल से शुरू हुई थी प्रेमकहानी

आमिर और किरण राव की पहली मुलाकात लगान के सेट पर हुई थी। लगान फिल्म में लीड एक्टर आमिर खान थे तो असिस्टेंट डायरेक्टर किरण राव थीं। एक दिन जब किरण राव ने आमिर खान को फोन किया तो दोनों ने पहली ही बारी में 30 मिनट तक बात की और दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई।

2 साल डेट फिर शादी

2 साल डेट फिर शादी

एक बार आमिर खान ने बताया था कि दोनों ने 1-2 साल एक दूसरे को डेट किया था और इसके बाद दोनों ने लव स्टोरी को शादी में बदल लिया था।

आमिर खान की दूसरी शादी

आमिर खान की दूसरी शादी

आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। दोनों ने सीक्रेट शादी फिल्म कयामत से कयामत के दौरान कोर्ट में की। दोनों के दो बच्चे हैं आयरा और जुनैद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X