पिता आमिर खान के तलाक के बाद बेटी आयरा ने लिखा ऐसा पोस्ट, उठा बड़ा सवाल, आखिर मतलब क्या है?
आमिर खान और किरण राव दो दिन पहले इस बात को सबके सामने रखा कि दोनों एक दूसरे से तलाक ले रहे हैं। शादी के 15 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। आमिर खान और किरण राव ने एक साझा बयान जारी कर ये बताया कि वह बतौर माता-पिता और प्रोफेशनल काम को लेकर एक साथ होंगे।
लेकिन पति-पत्नी के रिश्ते से दोनों अलग हो रहे हैं।जाहिर सी बात है कि आमिर खान और किरण राव की इस खबर ने सभी को चौंका दिया। दोनों ने एक वीडियो जारी कर ये भी बताया कि एक दोस्त की तरह उनका रिश्ता अभी भी कायम है। इस बीच आमिर खान की बेटी आयरा खान ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जो कि हर किसी के लिए सवाल बन गया है।

आमिर खान भले ही सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। लेकिन उनकी बेटी आयरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई पोस्ट यहां पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। पिता के तलाक की खबर के सामने आने के बाद आयरा खान ने ऐसा ही एक पोस्ट शेयर किया है।


Click it and Unblock the Notifications