..................... आमिर खान और किरण राव ले रहे हैं तलाक, टूटा 15 सालों का रिश्ता | Aamir Khan and Kiran Rao announce divorce after 15 years of marriage - Hindi Filmibeat

आमिर खान और किरण हुए अलग; जारी किया बयान- कहा, बच्चे की देखभाल दोनों मिलकर करेंगे

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और किरण राव 15 सालों की शादी के बाद अब अलग हो रहे हैं। आमिर और किरण ने बयान जारी करते हुए इस खबर की जानकारी दी है कि दोनों आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कारोबारी रिश्ते बने रहेंगे। इसमें अलावा हम बेटे अज़ाद का पालन पोषण भी साथ मिलकर करेंगे।

आमिर खान और किरण राव ने 28 दिसंबर, 2005 को शादी की थी। यह आमिर की दूसरी शादी थी। आमिर खान ने साल 2002 में अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक लिया था।

Aamir Khan

आमिर खान और किरण राव ने अलग होने पर संयुक्त बयान जारी किया। उन्होंने लिखा-

इन 15 खूबसूरत वर्षों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और हँसी साझा की है और हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है। अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे - अब पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि एक-दूसरे के लिए सह-माता-पिता और परिवार के रूप में। हमने कुछ समय पहले एक प्लांड सेपरेशन शुरू किया था, और अब इस व्यवस्था को औपचारिक रूप देने में सहज महसूस कर रहे हैं, अलग-अलग रहने के बावजूद अपने जीवन को एक विस्तारित परिवार की तरह साझा करेंगे। हम अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित माता-पिता हैं, जिनका पालन-पोषण हम मिलकर करेंगे। हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं पर भी सहयोगी के रूप में काम करना जारी रखेंगे, जिनके बारे में हम भावुक महसूस करते हैं। हमारे रिश्ते में इस विकास के बारे में उनके निरंतर समर्थन और समझ के लिए हमारे परिवारों और दोस्तों का बहुत-बहुत धन्यवाद जिनके बिना हम यह कदम लेने में इतने सुरक्षित नहीं करते। हम अपने शुभचिंतकों से शुभकामनाएं और आशीर्वाद की उम्मीद करते हैं और आशा करते हैं कि - हमारी तरह - आप इस तलाक को अंत की तरह नहीं, बल्कि एक नए सफ़र की शुरुआत के रूप में देखेंगे।
धन्यवाद और प्यार,
किरण और आमिर।

एक इंटरव्यू में आमिर ने बताया था कि किरण से उनकी पहली मुलाकात फिल्म 'लगान' के सेट पर हुई थी जब वो एक असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। एक- दो सालों तक डेट करने के बाद, दोनों ने शादी कर ली थी। किरण और आमिर का एक बेटा है जिसका नाम आजाद है और वह 10 साल का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X