लॉकडाउन के बीच असिस्टेंट अमोस के अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान और किरण- तस्वीरें और VIDEO
लंबे समय से बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के स्पॉटबॉय और पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम कर रहे अमोस पॉल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अमोस को आमिर खान की परछाई कहा जाता था। मंगलवार की सुबह दिल का दौरा आने से अमोस की मृत्यु हो गई। लॉकडाउन के बीच भी आमिर खान और किरण अमोस के अंतिम संस्कार में पहुंचे और परिवार सांत्वना दी है।
अमोस पिछले 25 साल से भी ज्यादा समय से आमिर खान से जुड़े थे। वह आमिर के महज पर्सनल बॉय या फिर स्पॉट बॉय ही नहीं, बल्कि किसी घर के सदस्य जैसे थे। बता दें कि अमोस रानी मुखर्जी के भी असिस्टेंट रह चुके हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अमोस की मौत की खबर की पुष्टि आमिर की फिल्म लगान में को-स्टार रहे करीम हाजी ने भी कंफर्म की है। उन्होंने बताया कि हम सभी इस शख्स को जानते थे। ऐसा व्यक्ति जो हमेशा मुस्कुराता रहता और जिसका दिल एकदम सोने का था। अब वो इस दुनिया में नहीं रहा। हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। वो बहुत ही खास व्यक्ति थे।


Click it and Unblock the Notifications