Aamir Khan और Kartik Aaryan ने इस धमाकेदार गाने में साथ लगाए ठुमके, वायरल हुआ वीडियो!

aamir khan, kartik aaryan

सुपरस्टार आमिर खान.. फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद काफी अलग लुक में नजर आ रहे हैं और उनको देखकर ऐसा लग रहा है कि अब वो कुछ अलग करने वाल हैं। हालांकि इस वक्त फिल्म नहीं बल्कि उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आमिर खान अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ नजर आ रहे हैं और मजेदार बात ये है कि दोनों सितारे डांस करते हुए दिख रहे हैं। जी हां, डांस करते हुए उनका वीडियो भोपाल से वायरल हो रहा है और पता चला है कि सितारे शादी समारोह में पहुंचे थे।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों सितारे अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा-स्टारर 2013 की फिल्म 'गुंडे' के गाने 'तूने मारी एंटरियां' पर डांस कर रहे हैं और लोग इसको काफी एंजॉय कर रहे हैं।

काफी कम देखा जाता है कि आमिर खान इस तरह के मूड में कभी नजर आते हैं। दोनों के लुक्स की बात करें तो इस दौरान आमिर ने गोल्डन बॉर्डर वाले दुपट्टे के साथ ब्लैक कुर्ता पायजामा पहना था, वहीं कार्तिक ने ब्लैक कोट और पैंट पहन रखा था।

एक वीडियो में, कार्तिक आर्यन ने आमिर खान के साथ मंच पर खड़े होकर 'कौन नचदी' गाना गाया। इस दौरान आमिर खान काफी खुश लग रहे थे। वर्कफ्रंट पर कार्तिक आर्यन फिल्म शहजादा को लेकर बिजी हैं और आने वाली 17 तारीख को फिल्म रिलीज हो जाएगी।

जी हां, पहले कार्तिक आर्यन की फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होनी थी लेकिन पठान के धमाके को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी क्योंकि ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म को पर्याप्त स्क्रीन्स नहीं मिल रहीं थीँ। बात करें आमिर खान की तो उन्होने अभी अपनी अगली फिल्म का ऐलान नहीं किया है।

Read more about: aamir khan kartik aaryan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X