आमिर खान - करीना कपूर की लाल सिंह चड्ढा, जानिए फिल्म की दिलचस्प डीटेल्स
आमिर खान और करीना कपूर एक साथ फॉरेस्ट गंप रीमेक लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगे। अब खबर है कि फिल्म में आमिर और करीना कुल चार अलग अलग लुक्स में नज़र आएंगे। फिल्म एक भोले से सरदार की कहानी है जो अपनी ज़िंदगी में भारत के इतिहास में कुछ अहम बदलाव होते देखेगा। फिल्म टॉम हैंक्स की फिल्म द फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक रीमेक है।
फिल्म के लिए आमिर और करीना दोनों ही अपनी डेट्स दे चुके हैं और फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। फिल्म अलग अलग दशक में फिल्माई जाएगी जिसे तीन शेड्यूल में पूरा किया जाएगा। ये तीनों ही शेड्यूल बैक टू बैक शूट किए जाएंगे और इसके लिए करीना - आमिर के लुक तय किए जा चुके हैं।



Click it and Unblock the Notifications