Aamir Khan अपनी गर्लफ्रेंड Gauri Spratt को ले गए विदेश घुमाने, हाथों में हाथ डाले रोमांटिक वीडियो आया सामने

Aamir Khan Gauri Spratt Video: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2025 की शुरुआत गुरुवार को एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ हुई। इस मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट ने। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दोनों हाथों में हाथ डाले मंच की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का लुक
आमिर खान इस इवेंट में सफेद पारंपरिक पोशाक के साथ काले बंदगले वाले एथनिक कोट में बेहद स्टाइलिश दिखे। वहीं, गौरी स्प्रैट ने बैंगनी रंग के बंदगी प्रिंट वाले सलवार-सूट और बेज दुपट्टे में ट्रेडिशनल अंदाज से सभी का दिल जीत लिया।
फेस्टिवल में सितारों का जलवा
IFFM के मंच पर आमिर खान के अलावा वीर दास, तिलोत्तमा शोम, जिम सर्भ, अदिति राव हैदरी, डायरेक्टर शूजित सरकार, फिल्ममेकर अश्विनी अय्यर तिवारी, 'सितारे जमीन पर' के निर्देशक आर.एस. प्रसन्ना और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी नजर आए।
आमिर खान का मेलबर्न प्रेम
मंच पर बात करते हुए आमिर खान ने कहा- "मेलबर्न आना मेरे लिए हमेशा खास रहता है। इंडियन फिल्म फेस्टिवल एक बेहतरीन पहल है, जो फिल्मों के जरिए अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ता है। मुझे उम्मीद है कि यहां दिखाई जाने वाली फिल्में दर्शकों के लिए यादगार अनुभव साबित होंगी।"
'सितारे जमीन पर' की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी साथ दिखे
आमिर खान की पिछली रिलीज सितारे जमीन पर को दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब तारीफे मिली थीं। मुंबई में हुई इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग में आमिर, गौरी स्प्रैट और आमिर की बहन निखत खान हेगड़े साथ पहुंचे थे। उस वक्त भी दोनों की जोड़ी चर्चा में रही थी।
आमिर और गौरी की पहली मुलाकात
एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया था- "हमारी मुलाकात एकदम संयोग से हुई। पहले दोस्ती हुई, फिर रिश्ता प्यार में बदल गया। मैं हमेशा सोचता था कि मेरे पास परिवार के सभी रिश्ते हैं, इसलिए मुझे किसी साथी की जरूरत नहीं, लेकिन जिंदगी ने मुझे गलत साबित कर दिया।"
फेस्टिवल की खास बातें
IFFM का 16वां सीजन 14 से 24 अगस्त 2025 तक चलेगा। इसमें 15 जून 2024 से 14 जून 2025 के बीच रिलीज हुई फिल्मों और ओटीटी कंटेंट को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान फिल्म स्क्रीनिंग, पैनल डिस्कशन, खास इवेंट्स और भारत के स्वतंत्रता दिवस पर सालाना ध्वजारोहण का आयोजन होगा। इस फेस्टिवल को विक्टोरियन सरकार का सपोर्ट मिला है।


Click it and Unblock the Notifications