शादी करने वाले हैं आमिर खान और फातिमा सना शेख, 'दंगल' से चल रहा है अफेयर- KRK

सुपरस्टार आमिर खान और फातिमा सना शेख इस वक्त काफी चर्चा में हैं और दोनों को लेकर कई तरह की बातें हो रहीं हैं और खबरें भी सामने आ रही हैं। इस वक्त कमाल आर खान ने कुछ ऐसा ट्वीट कर डाला है जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है और उन्होने ये तक कह डाला है कि दोनों शादी कर रहे हैं।
जी हां, केआरके ने ट्वीट करते हुए इस बात का ऐलान कर दिया है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक जानकारी किसी के पास नहीं आई है कि दोनों शादी कर रहे हैं या उनका अफेयर चल रहा है।
केआरके ने लिखा है, ''ब्रेकिंग न्यूज़:- आमिर खान जल्द ही अपनी उम्र की बेटी फातिमा सना शेख से शादी करने जा रहे हैं। आमिर खान अपनी फिल्म दंगल के समय से सना को डेट कर रहे हैं।'' जैसे ही केआके ने ये ट्वीट किया वो खबरों का हिस्सा है और लोग इसपर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''इस खबर पर भरोसा नहीं है।'' एक का कहना था, ''शादी तो कब की हो चुकी है।'' जबकि एक ने लिखा, ''वालिमा पे तुझे बुलाएगा।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स छाए हैं। हालांकि आमिर खान या फातिमा सना शेख की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन केआरके के इस ट्वीट पर सामने नहीं आया है।
अब देखना ये है कि वो कुछ बोलते हैं या नहीं है। आमिर खान और फातिमा का नाम काफी समय से जुड़ रहा है और कई बार लोगों का ये आरोप होता है कि इसी वजह से आमिर खान ने किरण राव से तलाक लिया है। हालांकि आने वाले समय में आमिर खान और फातिमा सना शेख इस पर क्या बोलते हैं ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल आमिर खान अपने काम को लेकर बिजी हैं और लगातार कुछ फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











