'हर फन मौला' गाना रिलीज- आमिर खान और एली अवराम की दिलकश केमिस्ट्री, शानदार डांस, देंखे वीडियो
आमिर खान और एली अवराम स्टारर बहुप्रतीक्षित गाना 'हरफनमौला' रिलीज हो चुका है। अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए इस गाने को कंपोज किया है तनिष्क बागची ने। गाने को आवाज दी है विशाल डडलानी और ज़ारा खान ने। टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'कोई जाने ना' के इस गाने को शेयर किया है। कोई शक नहीं कि आमिर- एली की केमिस्ट्री काफी जबरदस्त लग रही है।
फिल्म 'कोई जाने ना' से आमिर खान के दोस्त अमीन हाजी निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। अमायरा दस्तूर और कुणाल कपूर प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। यह गाना इसी फिल्म का हिस्सा है।

अपने दोस्त का साथ देने के लिए आमिर खान इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए सहमत हो गए और वह इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में खूबसूरत अभिनेत्री एली अवराम के साथ एक स्पेशल डांस नंबर 'हर फन मौला' पर परफॉर्म कर रहे हैं।
लगभग 5 दिनों तक गाने के लिए शूट करने वाली एली ने कहा कि उन्होंने और आमिर ने जिस कैबरे नंबर के लिए शूट किया है, वह ब्रॉडवे और जैज़ का एक फ्यूज़न है, जिसे बोस्को-सीज़र ने कोरियोग्राफ किया है।
आमिर को अपनी फिल्म में शामिल करने के लिए उत्साहित, अमीन कहते हैं, "आमिर मेरे दोस्त, फिलॉसफर और मार्गदर्शक रहे हैं और मेरे पर्सनल व प्रोफेशनल दोनों जीवन में हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने हमेशा मुझे अपने सपनों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया है। मैं आभारी हूं कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए सहमत हुए।"
वहीं, निर्माता भूषण कुमार कहते हैं, "कम्पोजिशन, लिरिक्स और आवाज़ों ने एक साथ मिलकर हर फन मौला को शानदार बना दिया है। गाने में आमिर और ऐली की केमिस्ट्री दिलकश है और जिस तरह से वीडियो बन कर सामने आया है, हर फ्रेम आपका ध्यान आकर्षित करता है। यह गीत तुरंत ही सभी का पसंदीदा बन जाएगा।"
'कोई जाने ना', अमीन हाज़ी द्वारा लिखित और निर्देशित है और इसे भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और अमीन हाज़ी फ़िल्म कंपनी द्वारा निर्मित किया गया है और यह 2 अप्रैल को रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications











