आमिर खान और अनुष्का शर्मा की बन गई जोड़ी? जानिए क्या है स्पेनिश फिल्म रीमेक का सच!

सुपरस्टार आमिर खान इस वक्त अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं ये सभी जानते हैं लेकिन उनको लेकर अब कुछ खबरें आ रहीं हैं जो कि फैंस के लिए काफी जरूरी हैं। सभी जानते हैं कि आमिर खान और अनुष्का शर्मा ने फिल्म पीके में शानदार काम किया था और उनको काफी पसंद किया गया था। अब खबरें आ रहीं हैं कि एक बार फिर से दोनों साथ में स्क्रीन साझा कर रहे हैं। खबर है कि इस फिल्म को निर्देशक आरएस प्रसन्ना बना रहे हैं जो कि अगले साल तक फ्लोर पर होगी।

हालांकि इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 'शुभ मंगल सावधान' के निर्देशक आरएस प्रसन्ना कथित तौर पर स्पेनिश फिल्म 'कैंपियन्स' (2018) से प्रेरित एक फिल्म पर काम कर रहे हैं।

aamir khan, anushka sharma, आमिर खान, अनुष्का शर्मा

और एक समाचार पोर्टल के अनुसार, फिल्म निर्माता ने अनुष्का शर्मा से आमिर के साथ मुख्य भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया है। हालांकि, एक ट्रेड सोर्स ने स्पष्ट किया ऐसी कोई फिल्म नहीं बन रही है।

'चकड़ा एक्सप्रेस'

'चकड़ा एक्सप्रेस'

उनका कहना है कि.. "आमिर और अनुष्का को साथ में देखने का फिर मन है लेकिन दुर्भाग्य से इस बार ऐसा नहीं हो रहा है! यह निश्चित है कि ये सिर्फ एक अफवाह है।" अनुष्का शर्मा वर्तमान में 'चकड़ा एक्सप्रेस' पर काम कर रही हैं।

स्पोर्ट्स ड्रामा

स्पोर्ट्स ड्रामा

यह स्पोर्ट्स ड्रामा ओटीटी पर उनकी शुरुआत होगी। ये फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। आमिर खान ने अपने जन्मदिन पर आरएस प्रसन्ना के प्रोजेक्ट के बारे में बताया और कहा,

आमिर का बयान

आमिर का बयान

"मैंने अभी तक अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है, आपको कैसे पता चला? योजना चल रही है, मैं आपको जल्द ही बता दूंगा।"

एक अभिमानी, शराबी कोच की यात्रा की कहानी है

एक अभिमानी, शराबी कोच की यात्रा की कहानी है

'Campeones' एक अभिमानी, शराबी कोच की यात्रा की कहानी है, जो बौद्धिक रूप से विकलांग लोगों की एक टीम को प्रशिक्षित करता है। आमिर खान कथित तौर पर सुभाष कपूर के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद 'मोगुल' शुरू करने की योजना बना रहे थे, लेकिन उन्होंने अब गुलशन कुमार की बायोपिक में देरी कर दी है।

आरएस प्रसन्ना की फिल्म

आरएस प्रसन्ना की फिल्म

वह सबसे पहले आरएस प्रसन्ना की फिल्म पर काम शुरू करेंगे। लाल सिंह चड्ढा से वो काफी जल्दी धमाका करने वाले हैं और यही कारण है कि एक बार फिर से वो खबरों में आ गए हैं।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

आमिर खान लगातार मीडिया से बात कर रहे हैं और उनका ये अंदाज पसंद किया जा रहा है। आमिर खान की आखिरी रिलीज फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान बड़ी फ्लॉप हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X