साउथ में भी छाया आमिर-आलिया का जलवा..जीते बेस्ट एक्टर्स का अवार्ड
आमिर खान और आलिया भट्ट को साउथ के संकराभरनम अवार्ड में हिंदी के लिए बेस्ट एक्टर से सम्मानित किया गया।
संकराभरनम अवार्ड्स में बॉलीवुड एक्टर्स आमिर खान और आलिया भट्ट को बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर्स अवार्ड्स से नवाजा गया। उनके साथ जुनियर एनटीआर और धनुष को भी इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। मंगलवार को ये अवार्ड सेरेमनी है।
संकराभरनम अवार्ड का गठन फिल्ममेकर के.विश्वनाथ की के सम्मान ने एक्ट्रेस तुलसी ने शुरू किया। इस अवार्ड शो में तेलुगु, तमिल मलयालम, कन्नड़ और हिंदी की फिल्मों को शामिल किया जाएगा। एक्ट्रेस तुलसी ने इस मौके पर कहा कि "मेरे गुरू और दादासाहेब फाल्के अवार्ड से नवाजे जा चुके के.विश्वनाथ नॉर्थ और साउथ दोनों फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं। वो सिनेमा की एकता के परिचायक हैं।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इसमें टेक्निशियन और भी बाकी लिस्ट को शामिल किया जाएगा लेकिन इस साल अवार्ड सिर्फ 5 कैटेगरी में दी जाएगी। समय कम होने के तैयारिया पूरी नहीं हो सकी।अगले साल से काफी पहले से तैयारियां शुरू कर दी जाएगी।
आलिया भट्ट को इस साल उड़ता पंजाब के लिए लगभग सारे बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड मिले तो वहीं आमिर खान के दंगल के आगे सबकी परफॉर्मेंस फीकी पड़ गई।


Click it and Unblock the Notifications











