Aamir Khan और Aishwarya Rai Bachchan का पुराना वीडियो वायरल, शाहरुख खान के गाने पर..

सोशल मीडिया का दौर है और ऐसे में कई वीडियो वायरल होते रहते हैँ। लेकिन कई बार आपको ऐसा वीडियोज भी देखने को मिलते हैं जो कि उस दौर के हैं जब सोशल मीडिया भी नहीं हुआ करती थी। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और आमिर खान नजर आ रहे हैं। ये वीडियो वायरल होते ही काफी पसंद किया जा रहा है और लोगों का कहना है कि आमिर खान कमाल लग रहे हैं।
दरअसल इस वीडियो में दोनों डांस कर रहे हैं और इसकी खास बात ये है कि वो डीडीएलजे के गाने पर थिरक रहे हैं। जी हां, शाहरुख खान और काजोल का गाना ''तुझे देखा तो ये जाना सनम'' पर आमिर खान और ऐश्वर्या राय डांस कर रहे हैं।
कई बार ऐसा देखा जा रहा है कि आमिर खान उस दौर में शाहरुख खान की तरह डांस करने की कोशिश कर रहे हैं और एक बार तो उन्होने बैठकर अपने दोनों हाथ भी उठा दिए। इस वीडियो को Bollywood Direct नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है।
क्लिप में ऐश्वर्या गुलाबी रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं, जबकि आमिर सफेद टी-शर्ट और काली जींस के साथ भूरे रंग की जैकेट में नजर आ रहे हैं। आमिर खान 14 मार्च को अपना जन्मदिन मनाते हैं और उसी मौके पर इस वीडियो ने सामने आकर कमाल कर दिया था।
हालांकि कुछ समय पहले खबरें आईं थीं कि आमिर खान और शाहरुख खान के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों एक दूसरे बात तक करना पसंद नहीं करते हैं। हालांकि इस वक्त दोनों की अलग पहचान है और सबसे बड़े सुपरस्टार्स में दोनों का नाम सामने आता है। फिलहाल इस वीडियो को देखकर आपको कैसा लगा?


Click it and Unblock the Notifications