..................... Aamir Khan, Amitabh Bachchan's Thugs Of Hindostan Trailer is out now - Hindi Filmibeat

TRAILER: ठग्स ऑफ हिंदोस्तान- आमिर खान, अमिताभ बच्चन और धमाकेदार एक्शन

आमिर खान, अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। विजय कृष्णा आचर्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 1795 की कहानी कहती है जब अंग्रेजों ने भारत में डेरा जमा लिया था। ट्रेलर से जाहिर है कि फिल्म में धमाकेदार एक्शन और सभी स्टार्स का काफी अलग अंदाज देखने को मिलेगा।

7 सुपरस्टार्स, एक साथ- आमिर, शाहरुख के साथ ऐसा ब्लॉकबस्टर धमाका

ट्रेलर शुरु होता है जब 1795 में अंग्रेज भारत में व्यापार करने आए लेकिन हुकूमत करने लगे। खैर ये हुकूमत कई लोगों को मंजूर नहीं थी और इनमें से एक था- आज़ाद(अमिताभ बच्चन)। आज़ाद और ज़ाफिरा (फातिमा) अंग्रेजों के खिलाफ खड़े होते हैं लेकिन रास्ते का कांटा बनता है फिरंगी मल्लाह (आमिर)।

Thugs Of Hindostan

ट्रेलर में आमिर और अमिताभ बच्चन के बीच जबरदस्त टकराव दिखाया गया है। लिहाजा, उम्मीद है कि फिल्म में भी इन दो किरदारों के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। कैटरीना डांसर बनी हैं, जो आमिर खान से प्यार करती हैं। सच कहा जाए तो उनके किरदार ट्रेलर में खास बाहर नहीं लाया गया है।

बड़े बजट और बड़े स्टारकास्ट वाली यह फिल्म शुरुआत से ही सुर्खियों में छाई हुई है। यह भारत में सबसे बड़े तौर पर रिलीज होने वाली फिल्म होगी। फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। साथ ही एक साथ कई देशों में भी फिल्म रिलीज होगी।

यहां देंखे ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ट्रेलर-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X