आमिर खान ने मुंबई पुलिस को दिया जवाब, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का बनाया था मजाक
इस समय हर बात को लेकर मीम सामने आ जाते है और ये सोशल मीडिया के दौर में तो आपको भी पता नहीं होता है को कि कब किसका मीम बना दिया जाता है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने अमिताभ बच्चन और आमिर खान की आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का एक मीम बनाकर पोस्ट किया था। उसमें मुबंई पुलिस ने लिखा था कि भरोसा मेरा स्वभाव है और ठग्स के लिए मुंबई में कोई जगह नहीं हैं। बता दें कि इस बात का जवाब मुंबई पुलिस को आमिर खान ने देते हुए कहा कि वैसे आपका स्वभाव को शक, दिन रात मेहनत और सतर्कता है। भरोसा तो हम आप पर करते है।
इस बात को आमिर खान ने बोला और बाद में सम्मान का सिंबल भी बनाया। इसके अलावा बात करें अमिताभ बच्चन के प्रतिक्रिया कि तो उन्होने लिखा है कि हां आप बिल्कुल सही कह रहे है और मैं मुंबई पुलिस का बहुत सम्मान करता हूं।

बता दें कि ये तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है और लोग इसको शेयर भी कर रहें है। आमिर और अमिताभ बच्चन की फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है काफी ज्यादा धूम मचा रहा है और लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहें है।
बता दें कि इस फिल्म कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य किरदार में नजर आने वाली है और ये फिल्म इस साल दीवाली के मौके पर 8 नवंबर को रिलीज होगी।
आमिर खान काफी समय के बाद वापसी कर रहें है और उनके किरदार को देखकर लग रहा है कि वो काफी ज्यादा इंट्रेस्टिंग होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications