क्या आपको भी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का पहला लुक देखकर कुछ याद आया...
आमिर खान अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का लोगो काफी हद तक गेम्स ऑफ थ्रोन्स की याद दिलाता है
अभी हाल में ही ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का Logo जारी किया गया है। क्या आपको भी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के इस पहले लुक को देखकर कुछ याद आया।ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लोगों को गेम्स ऑफ थ्रोन्स को ध्यान में रखकर बनाया है। आपको विश्वास नहीं हो रहा तो खुद ही देख लीजिए।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का पहला लुक काफी हद तक गेम्स ऑफ थ्रोन्स जैसा है।यहां नीचे गेम ऑफ थ्रोन्स के पहले लोगो को देखकर क्या आपको याद आया?कई लोगों खासकर सोशल मीडिया पर बातें कर रहे हैं दोनों ही फिल्मों का Logo काफी हद तक एक जैसा है।
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की स्टारकास्ट फाइनल हो गई है। फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन के अलावा दंगल गर्ल फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ भी हैं। अब जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। ये पहली दफा होगा जब आमिर खान और अमिताभ बच्चन एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे।
[आज दिखते हैं स्मार्ट-हैंडसम..कभी प्रिंट एड में ऐसे दिखते थे सलमान-अक्षय ]
वहीं कैटरीना कैफ के साथ आमिर खान धूम 3 में नजर आ चुके हैं तो वहीं फातिमा सना शेख ने उनके साथ डेब्यू किया है और ये फातिमा सना शेख की लगातार दूसरी फिल्म आमिर खान के साथ होगी।


Click it and Unblock the Notifications
