श्रीकृष्ण बनने की तैयारी कर रहे हैं आमिर खान, महाभारत की धमाकेदार स्टारकास्ट
खबर थी कि आमिर खान ने अपने महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट महाभारत को डिब्बाबंद कर दिया है लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं है। आमिर खान इस प्रोजेक्ट पर लगातार काम कर रहे हैं और वो इस 7 पार्ट की वेब सीरीज़ में श्रीकृष्ण की भूमिका में ही दिखाई देंगे।
एक सूत्र की मानें तो आमिर ने महाभारत बनाने की ठान ली है तो वो पीछे नहीं हटेंगे। इतना ही नहीं, आमिर खान इस प्रोजेक्ट में केवल ए लिस्ट एक्टर्स को ही स्टारकास्ट में रखना चाहते हैं।

ज़ाहिर सी बात है कि इतनी बड़ी स्टारकास्ट को फाईनल करने के लिए आमिर को काफी समय चाहिए होगा। वहीं दूसरी तरफ आमिर का मानना है कि इस समय देश के हालात जैसे हैं, उनका श्रीकृष्ण बनने का सही वक्त नहीं है।
बस यही कारण है कि आमिर खान जो इस प्रोजेक्ट को 2019 - 20 में शुरू करना चाहते थे, उन्होंने इसे 2021 - 22 के लिए आगे बढ़ाकर लाल सिंह चड्ढा पर काम शुरू कर दिया।
जहां तक रही स्टारकास्ट की बात, एक एक शानदार आर्टिस्ट ने पहले ही अपने स्केच प्रोजेक्ट के लिए महाभारत के किरदारों में पूरा बॉलीवुड उतारा था। देखिए ये प्रभावशाली तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications












