ईद मुबारक- सलमान, आमिर और अक्षय ने खास अंदाज में फैंस को दी ईद की मुबारकबाद
आज पूरे विश्व में मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार ईद-अल-अजहा का त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा है। बता दें कि इस त्योहार को आम भाषा में बकरीद भी कहते है। इस मौके पर सभी लोग एक दूसरे को बधाईयां भेज रहे है तो हमारा बॉलीवुड इससे कैसे पीछे रह सकता है। आपको बता दें कि सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार ने लोगों को और अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएँ दी है।
सलमान खान की बात करें तो उन्होने सीधे सीधे शब्दों में लिखा है सबको ईद मुबारक। इसके अलावा बात करें आमिर खान की तो उन्होने लिखा है कि सभी लोगों को ईद की ढेरों मुबारकबाद।

खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी ईद की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि ईद मुबारक और सबको एक अच्छी और हंसती खेलती जिंदगी मिलने के लिए कामना की है।
इसके अलावा भी कई अभिनेताओं और ने ईद की मुबारकबाद दी जिसमें अनिल कपूर, रीतेश देशमुख, सनी देओल और निर्देशक अली अब्बास जफर भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications