..................... Aamir Khan accepts Hrithik Roshan's dare to shoot without transistor - Hindi Filmibeat

रितिक के कहने पर आमिर ने 'पीके' के न्यूड पोस्टर से रेडियो भी हटा दिया फिर..

पिछले दिनों आमिर खान की फिल्म पीके के पोस्टर ने तहलका मचा दिया था क्योंकि फिल्म के पोस्टर में आमिर खान पूरी तरह से न्यूड थे और उन्होंने अपने प्राईवेट पार्ट को एक रेडियो से ढ़का हुआ था। जिसको कि अभिनेता रितिक रोशन ने चैलेंज किया था।

रितिक ने आईस बकैट चैलेंज की तर्ज पर आमिर को चैलेंज किया था कि हिम्मत है तो आमिर पोस्टर से अब रेडियो हटाकर दिखायें। जिस पर आमिर खान ने चैलेंज स्वीकारते हुए कहा था कि ठीक है मैं रेडियो हटा देता हूं लेकिन इसके बाद जो होगा उसके लिए आप जिम्मेदार होंगे।

और इसके बाद आमिर खान ने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें पहले आमिर खान पीके के न्यूड पोस्टर वाले अवतार में है, उसके बाद वो अपना रेडियो अपने प्राईवेट पार्ट से हटा देते हैं लेकिन....इससे पहले की आपके दिमाग में ख्याल आये कि कहीं आपके आमिर खान पूरी तरह से नग्न अवस्था में तो नहीं आ गये तो सुनिए आमिर ने अपना रेडियो हटाया तो लेकिन इस बार वो पूरे कपड़ों में हैं।

जिसके बाद लोग तो हंसने लगे लेकिन रितिक मियां ने उनके ऊपर चीटिंग का आरोप मढ़ दिया। जिस पर आमिर ने कहा कि यह गलत है रितिक, मैने तुम्हारे चैलेंज को एक्सेप्ट भी किया और पूरा भी तो इसमें चीटिंग कहां आ गई। लेकिन रितिक ने कहा है कि वो इस बात का बदला लेकर रहेंगे लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि आमिर काफी होशियार हैं। वाकई में आमिर मियां आपका जवाब नहीं।

You'll need Skype CreditFree via Skype

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X