Shocking..बेटी आमिर खान की...लेकिन काम कुछ अलग..
आमिर खान की बेटी इरा खान एक्टिंग की दुनिया से खुद को दूर रखना चाहती हैं। उनकी दिलचस्पी म्यूजिक की तरफ है। वह इसके लिए म्यूजिक डायरेक्टर राम संपत से ट्रेनिंग ले सकती हैं।
ऐसा कम ही होता है, जब किसी स्टार एक्टर के बच्चे एक्टिंग नहीं बल्कि किसी और प्रोफेशन में दिलचस्पी रखते हैं। आमिर खान के परिवार मे इन दिनों ऐसा ही माहौल है।आमिर खान की 19 साल की बेटी इरा बॅालीवुड से खुद को दूर रखना चाहती हैं।
इरा को एक्टिंग से लगाव नहीं है। वह खुद को म्यूजिशियन बनते हुए देखना चाहती हैं। अपने पिता को पर्दे पर देखकर उन्हें जो खुशी महसूस होती है, उस खुशी से वह खुद रूबरू नहीं होना चाहती हैं।

बचपन से उनकी दिलचस्पी म्यूजिक की तरफ रही है। लगता है कि अब उन्होंने म्यूजिक में करियर बनाने का फैसला ले लिया है। मुमकिन है कि इरा म्यूजिक डायरेक्टर राम संपत को असिस्ट कर सकती हैं। राम संपत ने हाल ही में रईस का हिट म्यूजिक दिया है।
आमिर खान भी राम संपत को अपनी बेटी के लिए सही मानते हैं। राम संपत हमेशा से आमिर खान की हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने आमिर खान की प्रोडक्शन फिल्म देल्ही बेलीऔर आमिर खान स्टारर तलाश में संगीत दिया है।
इतना ही नहीं। राम संपत की पत्नी सोना महापात्रा की आवाज से भी इरा बेहद प्रभावित हैं। इन दोनों ने मिलकर आमिर खान के टीवी शो सत्यमेव जयते में भी संगीत दिया है। इस शो के लिए कई गीत भी लिखे हैं।
आमिर खान भी अपनी बेटी के हर सपने में उनका साथ देना चाहते हैं। लेकिन वह कभी उन्हें इस बात का अहसास नहीं दिलाते हैं कि हर चीज उन्हें आसानी से मिल जाएगी। हाल ही में दंगल के प्रमोशन के दौरान आमिर खान ने कहा था कि वह हर तरह से अपने बच्चों के करियर में मदद करेंगे। अगर उनमें काबिलियत होगी तो हर मुमकिन कोशिश करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications