आमिर ने जिया को उर्दू सिखायी!

जिया ने बताया कि मैं यह स्वीकार करती हूं कि उर्दू लफ्जों का सही उच्चारण करना मेरे लिए कठिन था लेकिन आमिर और फिल्म निर्देशक ने स्वयं मुझे इस कठिनाई से उबारा।
जिया के मुताबिक आमिर ने उनके लिए उर्दू संवाद प्रशिक्षक की व्यवस्था की और शूटिंग के दौरान निजी तौर पर भी उनकी मदद करते रहे। उन्होंने कहा, "संवाद बोलते समय जब कभी मैं बीच में अटक जाती थी तो आमिर मेरी सहायता करते थे।"
निर्माता व निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'नि:शब्द' के साथ फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली जिया पर 'गजनी' में कोरियोग्राफर गीता कपूर के साथ एक गीत फिल्माया गया है। उन्होंने कहा कि वे इन दिनों बॉलीवुड में किए जाने वाले नृत्य का अभ्यास कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications