आमिर की छुअन से मिट्टी बन जाती है सोना : सलमान

सलमान ने इस फिल्म के निर्माता आमिर की तुलना यूनानी धर्मग्रंथों में वर्णित किंग मिडास से की है, जो पुराणों के मुताबिक अगर पत्थर को भी छू देता था, तो वह सोना बन जाता था। सलमान ने अपनी ट्वीट में कहा है मिस्टर मिडास ने अपने हाथों से छूकर एक फिल्म बनाई है। मिडास मतलब आमिर खान। पीपली में ऐसी ही छुअन है।
कम से कम मीडिया और प्रेस को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। आप को बता दें पीपली लाइव 13 अगस्त को प्रदर्शित होने वाली है। सल्लू मियां ने मजाकियां अंदाज में कहा है कि इसलिए मैंने आमिर को अपने आप को छूने नहीं दिया, हो सकता है मैं भी सोना हो जाऊं।


Click it and Unblock the Notifications