मार्केटिंग मास्टर हैं आमिर: हिमेश

एक संवाददाता सम्मेलन में हिमेश ने कहा कि आमिर खान ने जो उनके बारे में टिप्पणी की, उसे लोग भले ही व्यंग का एक जरिया मानते हों, लेकिन वो खुद उसे अपनी तारीफ मानते हैं।
हिमेश ने कहा कि आमिर जब भी उनके बारे में कुछ बोलते हैं तो उन्हें काफी अच्छा लगता है। असल में वो उसे अपनी तारीफ ही मानते हैं।
हिमेश ने कहा कि आमिर ने उनके बारे में जो प्रतिक्रिया दी है वे उस पर कोई सवाल नहीं उठा सकते। आमिर ने यह भी कहा था कि जब भी वे कोई टोपी देखते हैं तो वे हिमेश के बारे में सोचने लगते हैं।
निर्देशक जॉन मैथ्यू मथान की फिल्म 'ए न्यू लव इस्टोरी' की शूटिंग में व्यस्त हिमेश इस फिल्म में आमिर के फैन की भूमिका में दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications