एक बार फिर टाइम मैगजीन के कवर पर होंगे आमिर

Amir-Khan
वॉशिंगटन। बॉलीवुड के सुपरस्‍टार आमिर खान को विश्‍व प्रसिद्ध 'टाइम पत्रिका' ने समाज में जागरूकता फैलाने के लिए उन्‍हें अपने सात विशेष 'कवर पेज' पर स्‍थान दिया है। टाइम ने विश्‍व के सौ प्रभावशाली लोगों की लिस्‍ट में दुनियाभर की कई हस्तियों को शामिल किया है। इसमें कैलीफोर्निया की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस, भारत के वित्‍तमंत्री पी चिदंबरम, दिल्‍ली की वकील वृंदा ग्रोवर और अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा शामिल हैं।

संगीतकार ए आर रहमान ने आमिर की प्रशंसा करते हुए कहा है कि कूट‍नीति और टालमटोल से भरी दुनिया में आमिर एक साफ सुथरे शख्‍स हैं। आमिर ने भारत को बदलने का जो बीड़ा उठाया है, वह वाकई खास है। गौरतलब है कि आमिर ने अपने टीवी शो 'सत्‍यमेव जयते'के द्वारा भारतीय समाज में फैली कुरीतियों का प्रदर्शन किया है। इसके अलावा टाइम ने वित्‍तमंत्री पी चिदंबरम की तारीफ करते हुए उनके अनुभवों को नायाब बताया है, जिन्‍होने भारत को एक खुले आर्थिक माहौल वाला देश बनाया है।

वहीं मानवाधिकारों के लिए किये गये कार्यों के लिए दिल्‍ली की वकील वृंदा ग्रोवर की प्रशंसा की गई है। कैलीफोर्निया की अटार्नी जनरल कमला हैरिस की अमेरिकी हाउस की स्‍पीकर के तौर पर सेवाएं देने और कैली‍फोर्निया की पहली दक्षिण एशियाई अटार्नी जनरल बनने के लिए प्रशंसा की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X