साथ नज़र आएंगे आमिर, रितिक

By Staff

मुंबई। बॉलीवुड की ब्लॉक बस्टर फिल्म'गजनी' के निर्माता अल्लू अरविंद और मधु मनतेना तेलुगू फिल्म 'मगाधीरा'का हिंदी संस्करण बनाने जा रहे हैं। वे फिल्म के मुख्य किरदारों के लिए अभिनेता आमिर खान और रितिक रोशन को लेने पर विचार कर रहे हैं।

मनतेना ने से कहा, "हां अल्लू अरविंद और मैं 'मगाधीरा' का हिंदी संस्करण बनाने जा रहे हैं। फिल्म के कलाकारों के विषय में कहना अभी जल्दबाजी होगी लेकिन इसे 'गजनी' से बड़ी फिल्म बनाने की योजना है।"

जुलाई में प्रदर्शित 'मगाधीरा' ने अब तक देश में 65 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है और यह 'गजनी' के बाद तेलुगू की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म है। फिल्म का हिंदी संस्करण अगले वर्ष तक आने की उम्मीद है।

हिंदी संस्करण का बजट 70 करोड़ रुपये तय किया गया है जो कि बहुत ज्यादा है। वास्तविक तेलुगू फिल्म में दो मुख्य किरदार हैं। जिनमें से एक किरदार 17वीं सदी का और दूसरा वर्तमान समय का है। ये दोनों किरदार अभिनेता राम चरण तेजा ने निभाए हैं। जाहिर है कि रितिक मध्यकाल के समुराई का किरदार करेंगे जबकि आमिर उसके वर्तमान अवतार के रूप में नजर आएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X