बेगानी शादी में नाचे आमिर खान

By Staff

बीते दिनों भेस बदलकर क्रिकेट स्टार सौरव गांगुली के कोलकाता के बेहाला स्थित पुश्तैनी घर का मुख्य द्वार खटखटाने वाले आमिर ने इस बार एक डॉक्यूमेंटरी फिल्म निर्माता का भेस धरा और जगरांव कस्बे के एक गांव में शादी की रस्म के दौरान तमाम मेहमानों के साथ जमकर ठुमके लगाए।

अपनी आगामी फिल्म 'थ्री इडियट्स' के प्रोमोशन के लिए भेस बदलकर देशभर में घूम रहे बॉलीवुड स्टार आमिर खान शनिवार को पंजाब के सीमावर्ती शहर फरीदकोट के एक गांव में आयोजित एक 'बेगानी शादी' में 'अब्दुल्ला दीवाना' बनकर जमकर नाचे।

जैसा कि आमिर ने अपने इस प्रचार अभियान की शुरुआत से पहले दावा किया था कि उन्हें कोई पहचान नहीं पाएगा। फरीदकोट के चुरचक गांव के भोले-भाले लोग आमिर को तब तक नहीं पहचान सके, जब तक उन्होंने खुद अपनी पहचान जाहिर नहीं की।

दुल्हन बनी गांव की लड़की रमनदीप कौर को इस बात का तनिक भी आभास नहीं हुआ कि भेस बदलकर गांगुली के घर पहुंचने वाले आमिर उनकी शादी में नाच रहे हैं। यहां तक की आमिर के आसपास नाच रहे गांव के लोगों को भी आभास नहीं हुआ कि बॉलीवुड का एक सुपरस्टार उनके यहां बिन बुलाए मेहमान के रूप में आया हुआ है।

बनारस में बूढ़े मुसलमान का भेस धरकर अपनी अम्मी का पुश्तैनी मकान खोजने निकलने वाले आमिर ने इस बार एक हिप्पी की शक्ल वाले विदेशी का भेस धरा। भेस बदले आमिर ने लोगों को बताया कि वह भारत में डॉक्यूमेंटरी फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में आए हुए हैं।

रमनदीप के पिता जसवीर सिंह ने बताया, "आमिर हमारे यहां शादी के समारोह में शिरकत करने आए। हमें बताया गया कि वह एक डॉक्यूमेंटरी फिल्म निर्माता हैं लेकिन जैसे ही उन्होंने अपनी पहचान उजागर की, मेरे परिवार और गांव वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।"

आमिर कोलकाता से सीधे जयपुर पहुंचे थे। तबीयत खराब होने के बावजूद आमिर ने अपने अभियान को जारी रखने का फैसला किया और पहुंच गए फरीदकोट के चुरचक गांव में आयोजित उस विवाह समारोह में 'अब्दुल्ला दीवाना' बनकर।

आमिर ने न सिर्फ गांव के पुरुषों और महिलाओं के साथ गाना गाया और डांस किया बल्कि उन्होंने रात का खाना भी उन्हीं के साथ खाया। जाते-जाते आमिर ने 'मेहंदी' की रस्म के वक्त रमनदीप को उपहार के तौर पर अपनी एक अंगूठी दी।

यही नहीं, आमिर ने नवविवाहित दंपति को मुंबई आकर अपनी फिल्म के प्रीमियर में हिस्सा लेने का न्योता भी दिया। आमिर ने कहा कि उनकी तरफ से यही नवविवाहित जोड़े को शादी का तोहफा होगा।

आमिर चुरचक गांव से मध्यरात्रि में विदा हो गए। एक और अज्ञात स्थान के लिए, जहां वह अपने अंदाज में भेस बदलकर लोगों के बीच रहते हुए अपनी फिल्म का प्रचार करेंगे और वह भी इस दावे के साथ कि कोई उन्हें पहचान नहीं सकेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X