हालीवुड फिल्म का रीमेक बनाएंगे आमिर!

वर्ष 1996 में आयी टॉम हैंक की फिल्म फारेस्ट गम्प ने बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया था। आमिर खान इस फिल्म से इतने प्रभावित हुए है कि इसे भारतीय सिनेमा जगत के सामने पेश करना चाह रहे है।
इस फिल्म की खासियत है कि इसके केन्द्रिय पात्र का दिमाग कम काम करता है। लेकिन फिर भी जीवन में काफी कुछ प्राप्त करता है और एक एतिहासिक पुरूष बन जाता है लेकिन इन सबके बावजूद उसका सच्चा प्यार उसे छोड़कर चला जाता है।
यह फिल्म वर्ष 1986 में आये एक उपन्यास पर आधारित है जिसके लेखक विनसटन ग्रूम है। सुत्रों के अनुसार इस पर बनी फिल्म ने रिकार्ड कमाइ की थी।
गजिनी ने सफलता के सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। जाहिर है कि फिल्म की सफलता से उत्साहित आमिर खान कुछ नया करिश्मा करने की सोच रहे है।


Click it and Unblock the Notifications











