आमिर भी कूदे चुनाव प्रचार में
जहां बालीवुड के सभी सितारे चुनाव अभियानों में हिस्सा लेने लगे है वही आमिर खान ने प्रचार का अनोखा तरीका निकाला है। वे टीवी में एड के तरिए जनता को आगाह कर रहे है कि किसी भी नेता को चुनते वक्त ध्यान दे कि अपने बच्चे (भारत) को किसके हाथ में सौंप रहे है।
आमिर खान एक स्वयंसेवी संगठन एडीआर से जुडकर चुनाव अभियान चला रह है। इस अभियान में आमिर लोगों से कहते फिर रहे है कि देश की जनता को नेता चुनते समय काफी सतर्क होना चाहिए।
आमिर ने अपनी इसी चिंता को तीन विज्ञापन फिल्मों के जरिए लोगों के सामने पेश की है। और खास बात तो यह है कि आमिर ने इन विज्ञापनों में काम और इन विज्ञापनों का निर्माण भी नि:शुल्क किया है।


Click it and Unblock the Notifications











