आमिर से मत पूछिये कितना कमाते हैं!
बॉलीवुड में अक्सर ये चर्चा होती है कि कोई एक्टर या एक्ट्रेस कितना कमाता है। इस बात को लेकर कई बार विवाद भी उठा कि हमारी इंडस्ट्री में एक्टरों को एक्ट्रेसेस की तुलना में ज्यादा पैसे मिलते हैं। लेकिन अगर यही बात आप एक्टर्स से पूछ लें तो वो साफ मुकर जाते हैं। यहां तक कि बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स तो इस बारे में बात करना भी पसंद नहीं करते कि उनकी कमाई असल में है कितनी। आमिर खान का भी कुछ यही कहना है कि उनकी फीस के बारे में बात ना की जाए।
हाल ही में अपनी फिल्म पीके के प्रमोशन्स के दौरान आमिर खान से जब ये पूछा गया कि आप फिल्मों के लिए कितना चार्ज करते हैं तो आमिर ने कहा "मैं अपनी फीस के बारे में बात नहीं करता। ये बात करना कि मैं कितना चार्ज करता हूं मेरे ख्याल से बहुत ही खराब बात होती है। बहुत अजीब लगता है ये बताना कि मैं फिल्म के लिए कितने पैसे लेता हूं। मेरी अम्मी ने हमे जो सिखाया है उसके हिसाब से हम कभी भी पैसों को इतना मायने नहीं देते।
जब उनसे पूछा गया कि रिपोर्ट्स के अनुसार तो आमिर काफी ज्यादा चार्ज करते हैं तो इसपर आमिर ने कहा "रिपोर्ट्स तो आती रहती हैं। कमाई से आप हमारी काबिलियत या हमारे काम को नहीं जांच सकते। मेरे ख्याल से ये बात महत्वूर्ण नहीं है कि हम इस बारे में बात करें।"
वैसे ये बात सुना करते हैं कि लड़कियों से कभी उनकी उम्र और लड़कों से कभी उनकी सैलरी के बारे में नहीं पूछना चाहिए। उन्हें बुरा लगता है। तो आमिर भी भले ही सुपरस्टार हो लेकिन सोच में वो भी काफी हद तक टिपिकल मर्दों जैसे हैं जो अपनी कमाई के बारे में बात करना पसंद नहीं करते।


Click it and Unblock the Notifications
