यूसुफ अंकल के आगे आमिर की बोलती बंद

सायरा बानो और दिलीप कुमार के साथ आमिर ख़ान। आमिर ने बताया कि वो दिलीप कुमार के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।आमिर ख़ान ने बताया कि अभिनय के क्षेत्र में अपनी किस्मत आज़माने के लिए जो नए कलाकार दूसरे शहरों से मुंबई आते हैं उन्हें यहां रहने के लिए काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हीं के लिए तमाम सुविधाओं से युक्त ये इमारत बनाई जा रही है।
इन जूनियर और नए कलाकारों के हित के लिए सिंटा के सदस्य कलाकारों ने पाँच करोड़ रुपए जुटाए।अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी इस मुहिम से जुड़े हैं। दिलीप कुमार ने इस मिशन के लिए 15 लाख रुपए की सहायता देने का ऐलान किया। मिथुन चक्रवर्ती ने बताया कि पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री इस मुहिम से जुड़ी है और आगे भी इसके लिए फ़ंड इकट्ठा करने के लिए आमिर ख़ान समेत दूसरे बड़े कलाकार भी सामने आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











