जब आमिर ने किक नहीं लगाई तो पीके के लिए न्यूड क्यों होंगे सलमान!
आमिर ने कहा- धूम 3 के लिए जब मैंने टोपी पहनी थी तो सलमान ने अपने शो बिग बॉस के दौरान वो टोपी पहनकर धूम 3 का प्रमोशन किया था। अब पीके के लिए मैंने न्यूड पोस्टर बनवाया है। देखते हैं इस बार सलमान अपनी दोस्ती निभा पाते हैं या नहीं। अब भले ही आमिर ने ये बात मजाक में कही हो लेकिन अब सलमान खान के फैंस तो फैंस ही हैं। उन्हें ये बात कुछ हजम नहीं हुई और सोशल मीडिया पर छिड़ गयी बहस। आमिर की पीके के न्यूड पोस्टर और सलमान खान की दोस्ती को लेकर आमिर द्वारा दिये गये बयान को लेकर।
आइये फैंस द्वारा किये जा रहे कमेंट्स के बारे में आपको भी बताते हैं। कि आखिर आमिर के फैंस का क्या कहना है आमिर के इस दोस्ती की परख वाले बयान को लेकर-
क्या आमिर ने किक लगाई थी
तो सबसे पहले बात करते हैं रितेश के ट्वीट की। रितेश का कहना है कि आमिर खान ने क्या किक फिल्म के प्रमोशन के दौरान किसी तरह की कोई किक लगाई थी जो वो सलमान से उम्मीद कर रहे हैं कि वो आमिर की पीके के लिए रेडियो पहनेंगे।
सन्नी लियोनी की दोस्ती को कैसे परखेंगे
राज जो कि दिल्ली से हैं का कहना है सलमान की दोस्ती को परखने के लिए न्यूड पोस्टर निकाल दिया। तो अगर कल आमिर की दोस्ती सन्नी लियोनी से हो जाए तो वो उनकी दोस्ती परखने के लिए क्या करेंगे भला।
आमिर का दिल यही चाहता है
अल्फा का कहना है कि आमिर खान का दिल यही चाहता है कि आमिर उनकी दोस्ती की परीक्षा दें। देखिये सलमान खान क्या जवाब देते हैं आमिर द्वारा रखी गयी इस परीक्षा का।
राजू हिरानी से ऐसी उम्मीद नहीं थी
उमेश शर्मा जो कि दिल्ली से हैं का कहना है - राजकुमार हिरानी जैसे निर्देशक से हमें ऐसी उम्मीद नहीं थी कि वो आमिर खान के कहने पर इस तरह का पोस्टर निकालेंगे।
आमिर की फिलासफी
विष्णुचित का कहना है आमिर खान को जब कुछ समझ नहीं आता तो वो फिलॉसफी झाड़ने लगते हैं, बातें बनाने लगते हैं। अगर सलमान इसकी भी कॉपी कर लें तो आगे जाकर आमिर और क्या डिमांड करेंगे। दोस्ती के लिए और कुछ नये परीक्षाएं लाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
