आमिर की तलाश में रानी-करीना एक साथ

'गुलाम' फिल्म में आमिर और रानी की हिट जोड़ी और '3 इडियट' में आमिर और करीना की हिट जोड़ी 'तलाश' में एक साथ नज़र आएगी। हाल ही में शूट किये गए इस वीडियो में आमिर, रानी और करीना पहली बार एक साथ डांस करते नज़र आएंगे।
सूत्रों के अनुसार "आमिर ने सोचा कि कुछ ऐसा करना चाहिए कि तीनों एक्टर एक साथ नज़र आएं। इसलिए वो एक डांस म्यूसिक वीडियो का आइडिया लेकर आए जिसमें आमिर, रानी और करीना एक साथ डांस करते नज़र आएंगे। आमिर को लगा कि दर्शकों को इन तीनों एक्टरों को एक साथ देखना अच्छा लगेगा क्योंकि आज तक ये तीनों एक्टर एक साथ कभी सिल्वर स्क्रीन पर नज़र नहीं आए हैं।"
फिल्म ऑफिशियल्स ने भी बताया "हां ये सच है। आमिर तीनों सितारों को एक साथ लेकर एक म्यूसिक वीडियो बनाने का आइडिया लेकर आए और सब लोग तुरंत तैयार हो गए। ये बहुत बेहतरीन आईडिया था आमिर, रानी और करीना का एक साथ डांसिंग वीडियो फिल्म के लिए एक मसालेदार एंटरटेनमेंट है।"
बताया जा रहा है कि तलाश फिल्म नवंबर माह में रिलीज होगी। तलाश आमिर की इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार कराने वाली फिल्म है। तलाश की रिलीज डेट पिछले कई महीनों से टलती चली आ रही है लेकिन अब फाईनली आमिर ने इसे 30 नवंबर को रिलीज करने का फैसला किया है।


Click it and Unblock the Notifications