फिल्मों के अलावा क्या करते है आमिर?
आमिर खान अपनी फिल्मों से लगातार मनोरंजन करते रहे है। हर दूसरी फिल्म में पहले से कुछ अलग किरदार, कुछ अलग स्टाइल रहता है। कभी भी पर्दे उनको एक जैसा नही देख सकते है। कुछ ऐसे ही अपनी निजी जिंदगी में भी है। वे हमेशा कुछ न कुछ अलग करते रहते है।
फिल्मों के अलावा आमिर को खेलों से काफी लगाव है। वे हर तरह के खेल खेलते है जिसमें चेस से लेकर टेबल टेनिस, टेनिस, क्रिकेट और बैडमिंटन तक शामिल है। वे बैडमिंटन काफी अच्छा खेल लेते है। फिल्म थ्री इडियट्स की शुटिंग के दौरान उनके बैडमिंटन प्रेम का पता चला।
फिल्म की शुटिंग खत्म होने के बाद आमिर रोजाना बैडमिंटन खेलते थे। उनका कहना था कि बैडमिंटन का खेल बैले नृत्य की तरह होता है जिसमें आपकों अपने शरीर और दिमाग का नियंत्रण बनाए रखना पड़ता है। आमिर को मौका मिलता है तो भारत के महान बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादूकोण के साथ भी बैडमिंटन खेलते है।
अगर सच कहा जाए तो आमिर ने अपनी कामयाबी और जिंदगी के बीच काफी अच्छे ढंग से संतुलन बनाया हुआ है जिससे सभी को सबक लेना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











