PK Collection:रजनीकांत को करोड़ों से पीछे छोड़ गए आमिर खान!
रजनीकांत को पीछे करने का मतलब समझते हैं ना आप। पर ऐसा हो गया है। आमिर खान की पीके ने रजनी अन्ना को फाइनली पछाड़ ही दिया। वैसे तो पीके का कुल कलेक्शन 300 करोड़ का आंकड़ा छूने वाला है लेकिन इस वजह से रजनीकांत की लिंगा को दर्शकों ने नज़रअंदाज़ कर दिया।
जहां पीके रिलीज़ के चौथे दिन ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी वहीं रजनीकांत और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर लिंगा का डब्ड वर्जन 26 दिसंबर को रिलीज़ हुआ लेकिन रिलीज़ के चार दिन बाद भी लिंगा का कुल कलेक्शन रहा है करीब 3 करोड़। मतलब रजनी अन्ना की हिंदी फैन फॉलोइंग आमिर खान के आगे कहीं नहीं टिकती। अब देखने ये है कि लिंगा का बॉक्स ऑफिस पर क्या अंजाम होता है।
Pk की 5 बातें जिनसे दर्शकों का मूड हुआ खराब


Click it and Unblock the Notifications












