अामिर ने दीपिका को हरा दिया
ये हारने हराने की बात तो खेल के मैदान में ही हो सकती है। तो फिर बालीवुड अभिनेता आमिर खान ने दीपिका पादूकोण को कैसे हरा दिया।
जी हां आमिर ने खेल के मैदान में ही दीपिका को हराया। मैच था बैडमिंटन का। दीपिका के साथ थे उनके पिता व बैडमिंटन के प्रतिष्ठित खिलाड़ी प्रकाश पादूकोण और आमिर के साथ थीं बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट।
अामिर और अपर्णा पोपट की जोड़ी ने पिता पुत्री की जोड़ी को हरा दिया। यह मैच टाटा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंतिम मैच से पहले दर्शकों के मनोरंजन के लिए रखा गया था।
गौरतलब हो कि माडलिंग और अभिनय की दुनियां में कदम रखने से पहले दीपिका एक खिलाड़ी रह चुकी है।
aamir khan aparna popat अपर्णा पोपट आमिर खान दीपिका पादूकोण प्रकाश पादूकोण बालीवुड बैडमिंटन bollywood deepika padukone prakash padukone


Click it and Unblock the Notifications