आमिर बने कैबरे डांसर और मन्नो भाभी
मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान जो भी करते हैं परफैक्शन के साथ फिर चाहे वो कैबरे डांसर और मन्नो भाभी का ही किरदार क्यों ना हो। फिल्म बाजी में आमिर खान ने कैबरे डांसर का किरदार निभाया था और उस किरदार में अपने सेक्सी डांस और लटके झटको से उन्होने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया। कैबरे डांसर की अदाओं को एक एक्टर द्वारा करना नामुमकिन सा प्रतीत होगा लेकिन अगर इस फिल्म में आमिर को देखें तो आप भी शॉक्ड रह जाएंगे।
इसके अलावा आमिर ने कोक के विज्ञापन में मन्नो भाभी के गेटअप में नज़र आए। आमिर से इस बारे में पूछने पर उन्होने कहा "औरतों का किरदार निभाना काफी आसान है। बाजी और मन्नो भाभी के बाद में इसका आदी हो गया हूं। लेकिन सच तो ये है कि दो कॉस्ट्यूम्स को एक साथ पहनना थोड़ा ट्रिकी होता है। और विग के साथ तो और भी मुश्किल।"


Click it and Unblock the Notifications
