आमिर पहुंचे रामलीला मैदान, कहा अनशन तोड़ दो अन्ना

आज हम सब मजबूत जनलोकपाल बिल के लिए एक साथ आ खड़े हुए हैं। मैने भी इस लोकपाल बिल को पढ़ा है और समझा है जो हमारे लिए सचमुच काफी फायदेमंद है।
आज संसद में जो नेता बैठें हैं उन्हें हमने ही चुना हैं और अब हम सबकी उम्मीदें उनपर लगी हैं कि वो कब संसद में एक मजबूत बिल को पास करते हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ लाड़ाई का ये पहला ही पड़ाव है और हमें तब तक डटे रहना है जब तक संसद में एक मजबूत बिल पास नहीं हो पाता।
आमिर ने कहां कि मैं ही नहीं आज पूरा देश अन्ना जी के स्वास्थ को लेकर काफी परेशान है सब यही सोच रहे हैं कि कब संसद में लोकपाल बिल पास हो और हमारे अन्ना अपना अनशन तोड़े मैं अन्ना जी से निवेदन करता हूं कि आज अनशन तोड़ दे और ये लड़ाई ऐसे ही चलते रहने दें क्योंकि हमारे देश की जनता को ऐसे ही एक मार्गदर्शक की जरूरत है।
अंत में अपनी बात खत्म करते हुए आमिर ने कहा कि बिल तो संसद में पास हो जाएगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा कानून भी बन जाएगा लेकिन आगे हमें खुद ही तय करना है कि आने वाले समय में हम कैसी ज़िंदगी चाहते हैं। क्योंकि कानून तो बन जाएंगे लेकिन उन नियमों का पालन हमें ही करना है। भ्रष्टाचार के खात्में की शुरूआत हमें खुद से ही करनी है।


Click it and Unblock the Notifications











