आमिर ने बिग बी का नया रूप देखा

बात हो रही है अमिताभ की फिल्म पा की शुटिंग की। इस फिल्म में अमिताभ कुछ खास रूप में दिखाई देंगे। उनके इस रूप को देखने के लिए फिल्मसिटी में काफी भीड़ जमा हो रही थी। किसी को अंदर जाने की अनुमति नही दी गई लेकिन भला अामिर को कौन रोक सकता है।
जहां फिल्म के निर्देशक बाल्की ने फिल्म के सेट पर केवल फिल्म के कलाकारों की मौजूदगी की अनुमति दी है वही आमिर ने सेट पर जाकर काफी हिम्मत दिखाई है लेकिन आमिर ने बाल्की से वादा किया है कि वो आमिताभ के रूप की चर्चा बाहर नही करेंगे।
लेकिन बाल्की किस किस को रोक पाएंगे इसलिए उन्होंने सोचा है कि फिल्म की शुटिंग मलेशिया में की जाए ताकि वहां पर किसी के आने का डर न रहे।


Click it and Unblock the Notifications











