रणवीर इलाहाबादिया के सपोर्ट में उतरे आमिर अली, बोले- हो गई गलती तो अब क्या मार दोगे ?

Ranveer Allahbadia

Aamir ali come out in support of Ranveer Allahbadia: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बता दें कि तमाम राजनेता और फिल्मी सितारे रणवीर इलाहाबादिया का विरोध कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के साथ ही असम में भी रणवीर इलाहाबादिया समेत अन्य 5 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। रणवीर इलाहाबादिया ने अश्लील जोक करने पर सभी से माफी भी मांगी थी, लेकिन इस माफी से बात नहीं बनी बल्कि उन्हें और भी ज्यादा धमकियां मिलने लगीं।

रणवीर इलाहाबादिया के सपोर्ट में उतरे आमिर अली
पुलिस लगातार इस मामले को लेकर शो में आए गेस्ट से पूछताछ कर रही है। इस दौरान कई लोगों को रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ बोलता देखा गया तमाम सितारों के वीडियो भी सामने आए जहां लोगों ने खुलकर रणवीर इलाहाबादिया का विरोध किया, लेकिन इतनी ट्रोलिंग के बाद भी कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो रणवीर इलाहाबादिया के पक्ष में बात कर रहे हैं। राखी सावंत, भारती सिंह, रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के पक्ष में बोलती नजर आईं, लेकिन इसी के साथ ही टीवी स्टार आमिर अली ने भी रणवीर इलाहाबादिया का सपोर्ट किया है।

गलत किया तो अब क्या मार दोगे ?
रणवीर इलाहाबादिया की जबरदस्त कॉन्सट्रोवर्सी देखते हुए आमिर अली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। जिसमें वह लिखते हैं- 'वह मेरा दोस्त नहीं है, लेकिन हां जो उन्होंने कहा वो सच में गलत था। उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था।' इस पोस्ट को आमिर ने बीयर बायसेप्स और समय रैना को टैग करते हुए आगे लिखा कि 'इन लोगों ने गलत किया, लेकिन माफी भी मांगी। वो लोग जो कर रहे हैं अच्छा कर रहे हैं शो में, लेकिन जो गलती हो गई तो इसके लिए क्या अब मार दोगे ? देश में और भी मुद्दे हैं अपनी ऊर्जा को उस दिशा में लगाओ।' आपको बता दें कि आमिर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: ranveer allahbadia aamir ali
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X