विश्वास की भैरवी को मिल गईं आशा, गूगल-बिग बॉस ने भी घर बुलाया

विश्वास की भैरवी को मिल गईं आशा, गूगल-बिग बॉस ने भी घर बुलाया
जिसका ताजा सबूत है कि कवि कुमार विश्वास का बॉलीवुड में एंट्री। कुमार विश्वास ने महिला सशक्तीकरण और सामाजिक मुद्दे पर आ रही फिल्म 'भैरवी' के लिए गीत लिखे हैं। उनके लिखे गाने को मशहूर गायिका आशा भोसले गाएंगी। इस बात का जिक्र कुमार विश्वास ने बड़े ही गर्व के साथ अपने फेसबुक पेज पर भी किया है।

Post by Dr. Kumar Vishwas.

अपनी खुशी को जाहिर करते हुए कुमार विश्वास ने फेसबुक पर लिखा है कि लगता है जैसे कि मेरा ख्वाब पूरा हो गया हो क्योंकि दिल की तमन्ना थी कि उनके अल्फाजों को लता और आशा, जो कि संगीत की दो देवियां हैं, के सुर नसीब हो और भैरवी ने ऐसा कर दिया।
क्या 'रेप' के लिए राजबब्बर और सिन्हा भी माफी मांगेंगे: कुमार विश्वास
वैसे खबर यह भी है कि कुमार विश्वास को प्रोडक्शन कंपनी एंडेमोल ने कलर्स के चर्चित विवादित शो 'बिग बॉस' के लिए पांच करोड़ का ऑफर दिया गया है। हालांकि कुमार विश्वास ने अभी तक इस ऑफर को स्वीकारा नहीं है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वो इस बार बिग बॉस को नो नहीं कहेंगे और यही नहीं कुमार विश्वास गूगल के हेडक्वार्टर सिलिकॉन वैली में कंपनी के कर्मचारियों को लीडरशिप पर लेक्चर देने का भी ऑफर मिला है।
खैर भले ही राजनीति के मंच पर अब तक कुमार विश्वास ने भले ही कुछ ना किया हो और आने वाले दिनों में भी वो राजनीति के चोले में दिखायी भी देंगे या नहीं कहना मुश्किल है लेकिन यह बात तय है कि कवि कुमार विश्वास की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है और वो इस डिमांड को पूरा करने की जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं।

Click it and Unblock the Notifications