Anurag Kashyap की बेटी का पापा पर फूटा गुस्सा, कहा- 'जिस शख्स से मैंने नफरत की उसी के साथ...'

Aaliyah Kashyap On Father Anurag Kashyap: फेमस फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा की कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म एनिमल की तारीफ करने के लिए अपनी बेटी आलिया कश्यप के गुस्से का सामना करना पड़ा है।
'एनिमल' जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल में थे। आलिया ने शिकायत की कि जब उन्होंने फिल्म को 'भयानक' कहा था तो उनके पिता अनुराग इस बात से सहमत हुए थे, लेकिन बाद में, उन्होंने अनुराग को संदीप रेड्डी वांगा के लिए एक स्पेशल पोस्ट डालते हुए देखा।
अपने पॉडकास्ट, यंग, डंब एंड एंक्सियस पर, आलिया ने अपने पापा को लेकर बात की और कहा कि वह वांगा के लिए उनके कैप्शन से "खुश नहीं" थीं। "मैंने असल में एनिमल देखी और आपको तुरंत फोन किया और कहा कि यह कितनी भयानक, मिसोजनिस्ट फिल्म है और मुझे इससे कितनी नफरत है और आप मुझसे सहमत भी थे। एक हफ्ते बाद जब मैंने इंस्टाग्राम खोला, तो मैंने अपने पापा की एक पोस्ट देखी, जिसमें वो संदीप रेड्डी वांगा को सपोर्ट कर रहे थे।"
हालांकि, अनुराग ने अपना रुख बरकरार रखा और कहा कि उन्होंने वांगा के लिए नोट लिखा था क्योंकि उन्हें भी उनके चरम पर लोगों ने रिजेक्ट कर दिया गया था और उन्हें एनिमल डायरेक्टर की तरह ही बुरे रिएक्शन का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने बताया, "डेव डी के रिलीज होने के बाद, कई लोगों ने मुझे ट्रोल किया। मैंने अक्सर लोगों को किसी को अलग-थलग करते, किसी पर हमला करते देखा है और ऐसा नहीं होना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कोई फिल्म पसंद नहीं आती है तो वह उस व्यक्ति से मिलकर उसे पब्लिकली 'कैंसिल' करने के बजाय सीधे सवाल पूछना पसंद करेंगे। यह बताते हुए कि वांगा के साथ उनकी पांच घंटे लंबी बातचीत हुई, अनुराग ने कहा, "मैं उनसे मिला, मैं उन्हें पसंद करता हूं। मुझे वह लड़का पसंद है। मेरे पास अपने कुछ सवाल थे और मैं उनसे उनकी फिल्म के बारे में बात करना चाहता था।"
मिसोजनी और जहरीली मर्दानगी को बढ़ावा देने के लिए आलोचना किए जाने के बावजूद एनिमल 2023 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। इसमें रणबीर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी लीड रोल में थे।


Click it and Unblock the Notifications











