पहली शादी को एक साल भी नहीं हुआ, अनुराग कश्यप की बेटी ने रचाई दूसरी, पहना सास का 30 साल पुराना वेडिंग गाउन

Aaliyah Kashyap Second Wedding: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर आलिया कश्यप ने बेहद कम उम्र में शादी करके लोगों को हैरान कर दिया था। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से शादी की थी और अब शादी के छह महीने बाद उन्होंने फिर से शादी कर ली है।
जी हां, आलिया कश्यप अपने पति शेन ग्रेगोइरे से दोबारा शादी की है। शादी की यह खास रस्म बफेलो, न्यूयॉर्क में एक खूबसूरत व्हाइट वेडिंग के तौर पर हुई। इससे पहले दोनों ने कुछ महीने पहले मुंबई में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। इस बार की शादी खास इसलिए भी थी क्योंकि इसे शेन की संस्कृति को ध्यान में रखकर ईसाई परंपराओं के हिसाबा से किया गया था।
आलिया ने शादी की तस्वीरें कीं शेयर
6 जुलाई को, आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर इस शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "हमने फिर से शादी कर ली।" तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे। इस व्हाइट वेडिंग में आलिया ने अपनी सास की शादी की ड्रेस पहनी जो उन्होंने 30 साल पहले अपनी शादी में पहनी थी। आलिया ने इसे बेहद खास और इमोशनल बताया। उन्होंने लिखा- 'हमारी अमेरिकन शादी के लिए मैंने अपनी प्यारी सास की 30 साल पुरानी वेडिंग ड्रेस पहनी। यह पल मेरे लिए बहुत खास था- ये ड्रेस टाइमलेस और क्लासिक है।'
डेटिंग ऐप से शुरू हुआ रिश्ता
आलिया और शेन की पहली मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये रिश्ता प्यार में बदल गया। काफी समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों मुंबई में साथ रहने लगे। शेन ने आलिया को बाली की एक खूबसूरत ट्रिप पर प्रपोज किया था। 2023 में आलिया ने उस खास पल की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं और लिखा था- 'तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे साथी, मेरे सोलमेट और अब मेरे मंगेतर हो। तुम्हें हां कहना मेरे लिए अब तक का सबसे आसान फैसला था।'
फैंस दे रहे हैं ढेरों शुभकामनाएं
दोनों की ये दूसरी शादी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। आलिया और शेन की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें नए जीवन की शुरुआत के लिए ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











