देवर जासूसी, मारपीट करते थे, पति पांच साल से घर नहीं आए- नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी से तलाक पर बोलीं आलिया
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उनसे तलाक मांगा है जिसका जवाब अभी तक आलिया को नहीं मिला है। और अब आलिया ने खुलकर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के बारे में बोलने का फैसला कर लिया है।
एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया कि उनके देवर उन पर लगातार जासूसी करते थे। कई बार उनके ससुराल वालों ने और देवर ने उनके साथ मारपीट भी की।

वहीं आलिया के इस खुलासे से हर कोई चौंक गया कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी पिछले 4 - 5 सालों से साथ रह ही नहीं रहे हैं। आलिया का कहना है कि पांच सालों से वो मुंबई के घर में रहती हैं।
जबकि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी घर नहीं आते हैं। वो अपने यारी रोड के ऑफिस पर ही रहते हैं। बच्चों को याद भी नहीं है कि वो आखिरी बार कब मिलने आए थे।
आलिया ने अपने बच्चों की पूरी कस्टडी मांगी है और वो चाहती हैं कि ये किस्सा अब खत्म हो जाए। उन्हें बस किसी भी तरह ऐसी ज़िंदगी से छुटकारा चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications












